आयुष्मान भारत एक स्वाथ्य बिमा योजना है यदि कोई व्यक्ति बीमार होता है और वह हॉस्पिटल जाता है उसका जो हॉस्पिटल का खर्चा आता है वो सरकार देगी उस व्यक्ति को वह खर्चा नहीं देना है। इसके लिये आपको एक कार्ड मिलता है जिसके के माध्यम से यह प्रोसेस होता है और यह कार्ड होता है आयुष्मान कार्ड।
आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाला हेल्थ कार्ड यानि Ayushman Card Download करके इसके इस्तेमाल से आप अस्पताल में ५ लाख तक का मुफ्त में इलाज कर पायेंगे। इसके लिए आमतौर पर मोबाइल नंबर, आधार नंबर या फैमिली आईडी से सत्यापन किया जाता है।
कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप उसे PDF या PVC कार्ड के रूप में सेव और प्रिंट कर सकते हैं, जिससे अस्पताल में कैशलेस इलाज का लाभ लेने में सुविधा रहती है।
Ayushman Bharat PMJAY क्या है?
आयुष्मान भारत PMJAY की शुरुवात 23rd सितम्बर 2018 को हुयी थी और ये भारत सरकार द्वारा शुरू की गई हेल्थ इन्शुरन्स स्कीम है। यह दुनिया की सबसे बडी हेल्थ इन्शुरन्स स्कीम है। इस योजना का सारा खर्चा भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर उठाती है और लाभार्थी को इस योजना में कुछ भी प्रीमियम नहीं देना पडता है।
आयुष्मान कार्ड के मुख्य फायदे और सुविधाएं
- हर पात्र परिवार को साल में ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है। इलाज के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता, कार्ड दिखाकर इलाज होता है।
- ₹5 लाख की राशि पूरे परिवार के लिए होती है एक सदस्य या सभी सदस्य इसका उपयोग कर सकते हैं।
- पुरानी बीमारियाँ भी पहले दिन से कवर होती हैं।
- इस योजना में बड़े इलाज भी शामिल हैं, जैसे ऑपरेशन, ICU इलाज, एक्सीडेंट केस, हार्ट ट्रीटमेंट, किडनी डायलिसिस, कैंसर इलाज, डिलीवरी और हड्डी का ऑपरेशन।
- इस योजना में डॉक्टर फीस, दवाइयाँ, टेस्ट व जांच, ऑपरेशन खर्च, अस्पताल में रहना, खाना, ICU, इम्प्लांट और इलाज के बाद 15 दिन तक का फॉलो-अप सभी खर्च शामिल होते हैं।
- Ayushman योजना से जुड़े सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में इलाज संभव है।
आयुष्मान कार्ड PDF में कैसे डाउनलोड करें
(PMJAY Card Download यानि आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिये निचे दी गई सूचनाओ का पालन करे।)
- आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करने के लिये सबसे पहले आपको अधिकृत पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाना है। पोर्टल पर आने के बाद Beneficicary विकल्प चुनकर मोबाइल नंबर दर्ज करके Verify करके Login करले।

- अब आपको अपना State, Scheme, District चुनना है खोजने के लिये आपके पास Family ID, Aadhaar Number, Name Location और PMJAY ID यह विकल्प है। कोई भी एक विकल्प चुनकर संख्या दर्ज करे और Search आइकॉन पर क्लिक करे।

- अब आपके सामने दर्ज की गई जानकारी के हिसाब से फॅमिली के सभी सदस्यों की जानकारी आ जायेगी यह आपको जिस सदस्य का कार्ड डाउनलोड करना है उसके सामने दीये गये डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक करना है।

- अब यहा आपको आधार authentication करना है इसके बाद ही आप By Mobile Number / Aadhaar Number आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर पायेंगे।

- जिस सदस्य का आप को कार्ड डाउनलोड करना है उस सदस्य को चुने उसके बाद चुने हुए सदस्य के कार्ड का Card View आपके स्क्रीनपर आएगा उसके निचे दिये गए Download Ayushman Card बटन पर क्लिक करे।


- आखिर में आपका Ayushman Bharat Card Download हो जायेगा इसमें आपको PM-JAY ID और QR Code मिलेगा इस कार्ड का इस्तेमाल करके आप अपना ५ लाख तक का मुफ्त में सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज कर पायेंगे।

यदि आप योजना के पात्र लाभार्थी हैं, तो ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल के माध्यम से कुछ ही स्टेप्स में अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर आप बिना देरी के कैशलेस इलाज का लाभ ले सकें।
| Visit the Official Portal |
| beneficiary.nha.gov.in pmjay.gov.in |
Frequently Asked Questions (FAQ)
आयुष्मान कार्ड क्या है?
आयुष्मान कार्ड, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्वास्थ्य बीमा योजना है। यह पात्र व्यक्तियों और परिवारों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करता है।
क्या आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिलता है?
हाँ, पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलता है।
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है?
सरकारी सूची में शामिल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इस योजना के पात्र होते हैं।